फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान करेंट लगने से हवेली खड़गपुर के BSF जवान चंदन सिंह की मौत, गांव में शोक

Updated:
विज्ञापन

बीएसएफ जवान चंदन सिंह का फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BSF Jawan Death : हवेली खड़गपुर के बीएसएफ जवान चंदन सिंह की पंजाब में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से जान चली गई. इस घटना से उनके पैतृक गांव जवायत में गहरा दुख पसरा है. पार्थिव शरीर शुक्रवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद है.

विज्ञापन

BSF Jawan Death : हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाडीह पंचायत के जवायत गांव निवासी बीएसएफ जवान चंदन सिंह (30 वर्ष) की पंजाब के फिरोजपुर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान करेंट की चपेट में आये जवान

परिजनों के अनुसार चंदन सिंह पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे. बुधवार देर रात ड्यूटी के दौरान शॉर्ट सर्किट होने के बाद वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

2014 में हुए थे बीएसएफ में भर्ती

चंदन सिंह वर्ष 2014 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती हुए थे. वह अपने कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते थे. करीब चार वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था. उनकी पत्नी बांका हाई स्कूल में शिक्षिका हैं. दंपति की अभी कोई संतान नहीं है.

शुक्रवार तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

परिजनों ने बताया कि पंजाब में पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जवायत भेजा जाएगा. उम्मीद है कि शुक्रवार तक उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है.

परिवार और गांव में पसरा मातम

मृतक जवान के पिता ब्रजेश सिंह किसान हैं. तीन भाइयों में चंदन सबसे छोटे थे, जबकि उनके दोनों बड़े भाई गांव में रहकर खेती करते हैं. ग्रामीणों के अनुसार चंदन मिलनसार, ऊर्जावान और जिम्मेदार युवा थे. उनकी असामयिक मौत से पूरा गांव गमगीन है.

घटना की सूचना मिलने के बाद रिश्तेदार, शुभचिंतक और ग्रामीण लगातार उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. माता-पिता, पत्नी, भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन