ePaper

3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा मौसम का पारा, कोहरे के बीच गुरुवार को हुई लोगों की सुबह

Updated at : 28 Nov 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा मौसम का पारा, कोहरे के बीच गुरुवार को हुई लोगों की सुबह

स्कूली बच्चों को भी कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

– अगले पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में होगी गिरवाट

मुंगेर

जिले में ठंड ने अब अपनी दस्तक दे दी है. जिसके कारण ही मात्र 24 घंटे में जहां मुंगेर शहर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया. वहीं गुरुवार को मुंगेर के लोगोें की सुबह घने कोहरे के साथ हुई. जिसके कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. गुरुवार की सुबह से ही घने कोहरे ने पूरे क्षेत्र को ढ़क लिया. जिसके कारण सुबह 10 बजे तक लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुये. इस बीच कोहरे के कारण शहर का आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. कोहरे के कारण जहां सुबह 10 बजे तक बाजार पूरी तरह खाली नजर आया. वहीं इस दौरान केवल चाय की दुकानों पर ही कुछ लोग देखने को मिले. वहीं सुबह 10 बजे काम पर निकले लोग और स्कूली बच्चों को भी कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा. हलांकि सुबह 10 बजे के बाद खिली घूप ने लोगों को राहत दी, लेकिन 3 बजे के बाद ही सूर्य देवता की लूका-छिपी शुरू हो गयी.

3 डिग्री तक गिरा मौसम का पारा

इधर मौसम का मिजाज बदलते ही मुंगेर के मौसम का पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है. जबकि मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में मुंगेर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आयेगी. बता दें कि गुरुवार को मुंगेर शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से 3 डिग्री तक नीचे गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि इस दौरान अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री से एक डिग्री लुढ़कर 27 डिग्री तक रहा. वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर स्थिर रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से एक डिग्री कम होकर 13 डिग्री तक रहेगा.

अगले पांच दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

29.11.2024 27 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस

30.11.2024 27 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस1.12.2024 26 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस2.12.2024 26 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस3.12.2024 26 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस———————————————-बॉक्स

———————————————

घने कोहरे से हुआ यातायात बाधित

बरियारपुर – ठंड के कारण गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र की सुबह घने कोहरे से हुई. वहीं कोहरा छाए रहने के कारण यातायात बुरी तरह बाधित रहा. जबकि इस दौरान लोगों का नियमित कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो गया. गुरुवार की सुबह होते ही कोहरे ने धीरे-धीरे अपना घना रूप लेना प्रारंभ कर दिया. जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया. घने कोहरे होने के कारण वाहन चालक अपनी गाड़ियों में लाइट जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे. यह स्थिति सुबह के 10 बजे तक बनी रही. दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वालों के लिए कोहरे के कारण कोई कार्य नहीं मिल पा रहा था. इस बीच सबसे बड़ी परेशानी कोहरे के बीच स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी. जिनके लिये ठंड और कोहरे के बीच स्कूल जाना मुसीबत दिखी. हलांकि सुबह 10 बजे के बाद धूप खिली और लोगों को राहत मिली. बता दें कि ठंड के साथ अब कोहरे का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ाना शुरू होगा. ऐसे में जहां आमजनजीवन प्रभावित होगा. वहीं इस दौरान प्रखंड क्षेत्र सहित राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात भी प्रभावित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन