प्रमोटेड शिक्षक व कर्मियों के पे-फिक्सेशन कमेटी की नहीं हो पायी बैठक

Updated at : 22 Feb 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमोटेड शिक्षक व कर्मियों के पे-फिक्सेशन कमेटी की नहीं हो पायी बैठक

मुंगेर विश्वविद्यालय का बजट और सीनेट बैठक वैसे ही अबतक नहीं हो पायी है. ऐसे में प्रमोशन प्राप्त शिक्षक व कर्मियों के पे-फिक्सेशन को लेकर मामला अटका है.

विज्ञापन

कुलपति की अध्यक्षता में शनिवार को होनी थी बैठक

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय का बजट और सीनेट बैठक वैसे ही अबतक नहीं हो पायी है. ऐसे में प्रमोशन प्राप्त शिक्षक व कर्मियों के पे-फिक्सेशन को लेकर मामला अटका है. इस बीच शनिवार को पे-फिक्सेशन को लेकर कुलपति प्रो. संजय कुमार द्वारा गठित कमेटी की बैठक नहीं हो पायी.

बता दें कि कुलपति ने योगदान देने के बाद तीन अगस्त 2024 को प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पे-फिक्सेशन को लेकर 6 सदस्यीय कमेटी बनायी है. जिसमें कुलपति के नेतृत्व में कुलपति द्वारा नामित तीन सदस्य के रूप में मौलाना मजरूल हक अरबी एंड पारसियन विश्वविद्यालय के एफए सुनील कुमार सिन्हा, पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एनके झा तथा तिलकामांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के पूर्व एफओ प्रो. सुरेंद्र सिंह हैं. इसके अतिरिक्त दो वरीय प्राध्यापकों में बीआरएम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजीत कुमार ठाकुर तथा आरडी एंड डीजे कॉलेज की प्रो. रंजना सिंह, एमयू के वित्त पदाधिकारी प्रो. रंजन कुमार सदस्य है. जबकि कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर कमेटी के मेंबर सेक्रेट्री हैं.

छह फरवरी को हुई थी कमेटी की पहली बैठक

बता दें कि कमेटी की पहली बैठक छह फरवरी को हुई थी. जिसमें 3 अगस्त 2024 को प्रमोशन प्राप्त शिक्षकों के पे-फिक्शेसन, नये योगदान देने वाले शिक्षकों का पे-फिक्सेशन, प्रमोशन प्राप्त शिक्षकेत्तर कर्मियों के पे-फिक्सेशन तथा संकल्प 10 हजार पर नियुक्त 12 कर्मियों के पे-फिक्शेसन पर चर्चा की गयी. वहीं शनिवार को कमेटी की दूसरी बैठक होनी थी, जो अपरिहार्य कारणों से नहीं हो पायी. ऐसे में अब कमेटी की बैठक होने के बाद ही निर्धारित रूप से प्रमोशन प्राप्त शिक्षक व कर्मियों का पे-फिक्सेशन हो पायेगी. जिसके बाद ही एमयू का बजट तैयार हो पायेगा. कुलपति के ओएसडी डा. प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि कमेटी की बैठक शनिवार को नहीं हो पायी. जल्द ही तिथि निर्धारित कर बैठक की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन