ePaper

Munger news : जमालपुर-मानसी डेमू ट्रेन कैंसिल रहने से यात्री रहे परेशान

Updated at : 16 Jan 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
Munger news : जमालपुर-मानसी डेमू ट्रेन कैंसिल रहने से यात्री रहे परेशान

जमालपुर से मानसी जाने वाली 73462 डाउन डेमू ट्रेन गुरुवार को नहीं चली

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर से मानसी जाने वाली 73462 डाउन डेमू ट्रेन गुरुवार को नहीं चली. इसके कारण रेल यात्री परेशान रहे. बताया गया कि पूर्व मध्य रेलवे साइड में किसी तकनीकी कारण से इस ट्रेन को कैंसिल रखा गया था. 73462 डाउन डेमू ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:30 जमालपुर से मानसी के लिए रवाना होती है और पूर्वाह्न 10:35 बजे मानसी पहुंच जाती है. यही ट्रेन 73461 अप बनकर मानसी से जमालपुर के लिए रवाना होती है, परंतु गुरुवार को 73462 डाउन डेमू ट्रेन कैंसिल रहने के कारण 73461 अप ट्रेन भी पूरी तरह कैंसिल रही. उल्लेखनीय है कि जमालपुर से दो ट्रेन क्रिया के लिए दिन भर में चलती है. जिसमें एक ट्रेन सुबह 9:30 बजे जमालपुर से खगड़िया के लिए रवाना होती है और वहां से 10:45 बजे जमालपुर के लिए प्रस्थान करती है. जबकि 12:25 बजे जमालपुर पहुंच जाती है. वहीं दूसरी ट्रेन 73464 डाउन जमालपुर-खगड़िया डेमू ट्रेन संध्या 17:15 बजे जमालपुर से खगड़िया के लिए रवाना होती है और संध्या 18:10 बजे खगड़िया पहुंच जाती है. यही ट्रेन खगड़िया से 73463 अप बनकर जमालपुर के लिए चलती है. गुरुवार को 73464 डाउन डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय संध्या 17:15 बजे के बजाय 18:00 गंतव्य के लिए रवाना हुई.

डाउन रूट की कई ट्रेनों का हुआ विलंब परिचालन

मुंगेर. गुरुवार को 12350 डाउन नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस लगभग 7:15 घंटे विलंब से चलकर अपने निर्धारित समय संध्या 17:40 बजे के बजाय मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे जमालपुर पहुंची. 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल भी लगभग 8 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर अपने निर्धारित समय संध्या 17:58 बजे के बजाय मध्य रात्रि 2:05 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय प्रातः 6:32 बजे से लगभग 6:15 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर अपराह्न 12:47 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन