नुक्कड़ नाटक के माघ्यम से यात्रियों को नशा खुरानी से किया जागरूक

Updated at : 23 Feb 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के माघ्यम से यात्रियों को नशा खुरानी से किया जागरूक

रेल पुलिस की ओर से 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

जमालपुर. रेल पुलिस की ओर से 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. रेल एसपी रमन चौधरी के निर्देश पर रविवार को जमालपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रेल यात्रियों को नशा खुरानी, मद्य निषेध और साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया गया. जमालपुर के उत्सव नाट्य संस्थान के कलाकारों द्वारा इस मौके पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई. जिसमें कार्यक्रम संयोजक रवि भूषण वर्मा के संयोजन में निर्देशक नवीन कुमार वर्मा और उनकी टीम में शामिल राजीव रंजन राय, आरके पूनम, हालदार रावत रामचंद्र पासवान ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर रेल यात्रियों को जागरूक किया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खानपान की वस्तु नहीं ले. साइबर क्राइम की तत्काल सूचना 1930 पर दी जाए. जबकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी रेल पुलिस कंट्रोल रूम को दिया जाना चाहिए. यह भी संदेश दिया गया कि बिहार में पूर्ण रूपेण शराबबंदी है. इसलिए शराब पीकर बिहार सीमा क्षेत्र में प्रवेश न करें एवं न ही शराब की तस्करी करें. ऐसा करने वाले के विरुद्ध पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है. इस मौके पर रेल पुलिस लाइन जमालपुर के मेजर संतोष कुमार ओझा, रेल थाना जमालपुर के सब इंस्पेक्टर निरंजन कुमार रजक, बृजबल्लभ प्रसाद निराला, सहायक अवर निरीक्षक शिशुपाल, पीटीसी रणधीर कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन