इंदरुख पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 13 में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 17 Jan 2026 11:55 PM
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नल जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन
जमालपुर. जमालपुर प्रखंड के इंदरुख पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पेयजल आपूर्ति योजना के पाइप की स्थिति अत्यंत ही जर्जर हो जाने के कारण लगभग छह माह से यहां के लोगों को मुख्यमंत्री नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों को घर गृहस्थी का काम करने के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हर घर नल का जल ड्रीम योजना है, पर यहां इसको देखने वाला कोई नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना का पानी बंद रहने के कारण उन लोगों को दूर दराज से पानी लाना पड़ता है और स्थिति यह हो जाती है कि जब अधिक लोग वहां से पानी लाने पहुंच जाते हैं, तो लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत भी की गयी, पर अबतक पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है. पानी की समस्या के कारण लोगों का दिनचर्या प्रभावित हो गयी है. लोगों ने जल्द से जल्द जर्जर पाइप को बदलने और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि सर्दी के मौसम में पानी की खपत कम होती है, आने वाले दिनों में गर्मी के मौसम में या समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी. छह महीने से ऐसी स्थिति बने रहने के बावजूद इस योजना के जिम्मेदारों की नजर यहां के ग्रामीणों की समस्या पर नहीं पड़ी है.कहते हैं अधिकारी
प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमार सौरभ ने बताया कि नल जल योजना के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी सरकार ने पीएचईडी को सौंप दी है. पानी बंद रहने के कारण की जांच कर उसे चालू करवाया जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










