चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से ओपीडी सेवा रही ठप, इलाज को ले मरीज हुए परेशान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से ओपीडी सेवा रही ठप, इलाज को ले मरीज हुए परेशान

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सकों के ओपीडी सेवा बहिष्कार के कारण शुक्रवार को सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही.

विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में केवल एक चिकित्सक के भरोसे मरीज, इलाज के लिए भटकते रहे सामान्य रोगी

मुंगेर. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सकों के ओपीडी सेवा बहिष्कार के कारण शुक्रवार को सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही. हालांकि जानकारी नहीं होने के कारण सुबह 8 बजे से ही ओपीडी काउंटर पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी. जहां जानकारी मिलने के बाद मरीज निराश होकर वापस लौट गये. हालांकि इस बीच सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं चालू रही. जहां केवल अति गंभीर मरीजों का ही इलाज किया गया. जबकि सामान्य मरीज इलाज के लिए पूरे दिन भटकते रहे. दूसरी ओर इमरजेंसी वार्ड भी केवल एक चिकित्सक के भरोसे चलता रहा. अस्पताल प्रबंधन द्वारा इमरजेंसी में भीड़ को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी थी.

इमरजेंसी वार्ड में उमड़ी मरीजों की भीड़

शुक्रवार को ओपीडी सेवा बंद होने के कारण मरीजों की भीड़ इमरजेंसी वार्ड में उमड़ पड़ी. लेकिन इमरजेंसी वार्ड में केवल अति गंभीर मरीजों का ही इलाज किया गया. जबकि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ हर्षवर्धन लगातार मरीजों का इलाज करते रहे. अपराह्न 1 बजे तक कुल 70 मरीजों का इलाज किया गया. जबकि इसमें से 63 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया. जबकि कई मरीज बिना इलाज कराये ही निराश होकर लौट गये. इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड पहुंचे मनोज कुमार, रंजू देवी, नंदू देवी आदि ने बताया कि सुबह वे लोग यहां इलाज कराने पहुंचे. लेकिन बताया गया कि ओपीडी बंद है. जिसके बाद वे लोग इमरजेंसी वार्ड पहुंचे. जहां पता चला कि केवल गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है. अब ऐसे में बाहर से ही दवा लेकर खाना होगा.

शनिवार को भी ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि इमरजेंसी वार्ड चालू रहेगा. जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ओपीडी के चिकित्सक अस्पताल में ही मौजूद थे. इमरजेंसी में अधिक आवश्यकता पड़ने पर ओपीडी के चिकित्सकों को भी इलाज करने का निर्देश दिया गया है.

डॉ रमन कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल

अब मंगलवार को ही मिलेगी ओपीडी सेवा की सुविधा

सदर अस्पताल में अब मरीजों को ओपीडी सेवा मंगलवार से ही मिलेगी. बता दें कि चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण जहां शनिवार तक ओपीडी सेवा बंद रहेगी. वहीं रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवा बंद रहेगी. जबकि सोमवार को ईद पर्व को लेकर अवकाश है. ऐसे में अब अस्पताल में मंगलवार से ही मरीजों को ओपीडी सेवा मिल पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन