शराब के नशे में धुत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Published by :ANAND KUMAR
Published at :03 May 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया. जबकि उसकी बाइक को भी जब्त की है

विज्ञापन

तारापुर.

तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया. जबकि उसकी बाइक को भी जब्त की है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशे में राहगीरों के साथ उत्पात मचा रहा है. इसी सूचना पर गश्ती कर रहे परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया. जहां हंगामा कर रहे शराबी युवक को हिरासत में लिया गया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जिसके बाद उसका मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई, जो बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का रहने वाला है. उसकी बाइक को भी जब्त किया गया है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन