शिक्षा, स्वास्थ्य व सामुदायिक विकास के बीच आपस में पूरक संबंध

Published by :AMIT JHA
Published at :03 May 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा, स्वास्थ्य व सामुदायिक विकास के बीच आपस में पूरक संबंध

जमालपुर कॉलेज जमालपुर एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हो गया

विज्ञापन

मुंगेर.

जमालपुर कॉलेज जमालपुर एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हो गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में एमयू के एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआरएम कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष श्याम कुमार थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अशोक कुमार पोद्दार व संचालन एनएसएस पीओ डॉ चंदन कुमार ने किया. समापन कार्यक्रम का संयोजन डॉ राकेश कुमार नटराजन ने किया. समापन समारोह का प्रारंभ लक्ष्य गीत से किया गया. प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का कॉलेज यूनिट बेहद ऊर्जावान यूनिट है. हमारे छात्रों और वॉलेंटियर्स ने भी बढ़चढ़ कर विशेष शिविर में हिस्सा लिया. आज औपचारिक रूप से भले ही कार्यक्रम का समापन हो रहा है, लेकिन सेवा की भावना का समापन कभी नहीं होता. मुख्य अतिथि ने कहा कि लंबे समय बाद भारत सरकार ने एमयू को विशेष शिविर के लिए आदेश और फंड भेजा. जिन छात्रों ने इस कैंप में हिस्सा ले लिया है. उन्होंने स्वयंसेवा के क्षेत्र में आधा रास्ता पूरा कर लिया. अब वे केवल एक साल के अंतराल में दूसरा शिविर भी कर लेंगे. जिससे वे एनएसएस के सर्टिफिकेट को लेकर समाज सेवा से संबंधित क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं. विशिष्ट अतिथि ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के बीच आपस में पूरक संबंध है. भारत का अतीत इस मामले में स्वर्णिम रहा है. हमारे इतिहास में यह दर्ज है कि हम समाज में परोपकार , परमार्थ, सेवा, बंधुत्व, प्रेम, करुणा आदि मानवीय गुणों के साथ जीवन में सदिश रूप से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन वर्तमान समय में समाज अदिश दिशा में गतिशील है. आज भारत मधुमेह की राजधानी कहा जाता है. भारत हार्ट डिजीज और रक्तचाप का बड़ा केंद्र बना है. ऐसे में हमें यह सोचना होगा कि हमारी गति सही दिशा में है या हम दिशाभ्रम के शिकार हो गए. शिक्षा से हम ये मूल्यांकन कर सकते हैं और स्वास्थ्य की रक्षा कर सामुदायिक विकास की ओर बढ़ सकते हैं. अंत में अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने कॉलेज कैंपस में पौधरोपण किया. कार्यक्रम में स्वयंसेवक कशिश, राजकुमार, प्रशांत, सोनू, मिट्ठू, शुभम, पीयूष कुमार, सन्नी, कौशिक, छोटी, कोमल, कोमल प्रिया, कोमल कुमारी, सोनी, प्रीति, नेहा, मनीषा, तनिषा, रश्मि, ब्यूटी, ब्यूटी कुमारी, सुधांशु, सरस कुमार, राजनंदनी, अंशु कुमारी सहित अन्य को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन