स्पेशल सिक्यूरिटी टीम पहुंची मुंगेर, संभाली सीएम की सुरक्षा की कमान
Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :03 May 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी पांच मई को श्रीनिवास कल्याणोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंगेर पहुंच रहे हैं
विज्ञापन
मुंगेर
. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी पांच मई को श्रीनिवास कल्याणोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंगेर पहुंच रहे हैं. इस दौरान वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. इसको लेकर सीएम सिक्यूरिटी टीम मुंगेर पहुंच गयी है. तैनात स्पेशल सिक्यूरिटी ने सीएम सुरक्षा की कमान अपने हाथ में ले लिया है. टीम ने रविवार को किला परिसर के उस स्थल की जांच-पड़ताल की, जहां सीएम का आगमन होना है. जबकि सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज पहुंच कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. जबकि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के दक्षिणेश्वर काली स्थान भी टीम गयी और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया. विदित हो कि सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग लेंगे, जबकि दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. सूत्रों के हवाले से बताया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन के पिता का पिछले दिनों देहांत हो गया था. जिनके घर भी सीएम जा सकते हैं.सीएम के आगमन को लेकर चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था : जिलाधिकारी
मुंगेर.
जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कहा कि श्रीनिवास कल्याणोत्सव कार्यक्रम व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से फूल-फूफ व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा के जहां अभेद इंतजाम किये गये हैं. वहीं भीड़ नियंत्रण को लेकर उचित प्रबंधन किया गया. ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किये गये हैं. ताकि जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो और लोगों को सुगम यातायात में कोई दिक्कत नहीं हो. उन्होंने कहा कि श्रीनिवास कल्याणोत्सव कार्यक्रम व पोलो मैदान में 5 मई आयोजित होने वाले लेजर शो, ड्रोन शो व 6 मई को भगवान तिरुपति बालाजी के उत्सव मूर्ति दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम जनता के भाग लेने की उम्मीद है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










