पशु प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना : विधायक
Updated at : 13 Feb 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन

जिला पशु प्रदर्शनी में पशुओं को लेकर पहुंचे रहे हैं जिले भर के किसान
विज्ञापन
जिला पशु प्रदर्शनी में पशुओं को लेकर पहुंचे रहे हैं जिले भर के किसान
मुंगेर. विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि बिहार सरकार स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि युवाओं, किसानों और पशुपालकों के लिए रोजगार का अधिक से अधिक अवसर पैदा हो सके. इस पशु प्रदर्शनी का का मुख्य उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना है. वे गुरुवार को भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन कार्यालय परिसर में आयोजित जिला पशु प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. भगत सिंह चौक स्थित जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में पशु प्रदर्शनी कार्यक्रम का मुंगेर विधायक प्रणव कुमार एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमल देव यादव ने संयुक्त रूप से फिता काटकर उद्घाटन किया. विधायक ने सरकार द्वारा गौपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और युवाओं से पशुपालन के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने की अपील की. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलदेव यादव ने बताया कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निर्देश के आलोक में पशुपालन कार्यालय परिसर में पशु प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में गाय, भैंस तथा बकरी प्रदर्शनी तथा बीमार विभिन्न पशुओं का इलाज एवं स्टॉल लगाया गया है. मौके पर जिला पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ रजनीश अग्रवाल, चिकित्सक डॉ सतनारायण यादव सहित कई पशुपालन कर्मी एवं पशुपालक मौजूद थे.पशुपालकों को किया गया पुरस्कृत
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की और आयोजित पशु प्रदर्शनी में पशुपालक अपने-अपने पशुओं के साथ भाग लिया. गाय की प्रदर्शनी में ज्योति भारती को प्रथम, चंचल कुमार को द्वितीय, अरूणा देवी को तृतीय के लिए क्रमश: पांच हजार, 3500, 1750 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बकरी प्रदर्शनी में कुंदन कुमार को प्रथम स्थान के लिए 2 हजार, जय किशोर शर्मा को द्वितीय स्थान के लिए 1 हजार, मो. आसिफ खान को तृतीय स्थान के लिए 500 रुपये नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




