स्नातक सेमेस्टर एक व दो की दूसरी मेधा सूची जारी, आठ अगस्त तक होगा नामांकन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर एक व दो की दूसरी मेधा सूची जारी, आठ अगस्त तक होगा नामांकन

आठ अगस्त तक होगा नामांकन

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये दूसरे मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की तिथि को आठ अगस्त तक विस्तारित की गयी है. दूसरे मेधा सूची में चयनित वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी आठ अगस्त तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन ले सकते हैं. एमयू ने स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरे मेधा सूची में कुल 4,481 विद्यार्थियों का चयन किया है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया एक अगस्त से आरंभ की गयी. जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को छह अगस्त तक नामांकन का समय दिया गया था. बुधवार को तिथि विस्तारित की गयी. अब स्नातक सेमेस्टर-2 के दूसरे मेधा सूची में चयनित विद्यार्थी आठ अगस्त तक मेधा सूची से संबंधित कॉलेज में नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. बता दें कि उक्त सत्र में पहले मेधा सूची को मिलाकर अबतक कुल कुल 36,405 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. कला संकाय में 32,013, विज्ञान संकाय में 3,933 तथा वाणिज्य संकाय में 399 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन