17 जुलाई से शुरू होगी स्नातक पार्ट-1 व पार्ट-2 बैकलॉग परीक्षा, 5 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर यूनिवर्सिटी

मुंगेर यूनिवर्सिटी

मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-25 के स्नातक पार्ट-1 और पार्ट-2 बैकलॉग परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 17 जुलाई से पांच निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थी अपने कॉलेज से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

Munger University: मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 के स्नातक पार्ट-1 एवं पार्ट-2 बैकलॉग परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई से किया जाएगा. परीक्षा पांच निर्धारित केंद्रों पर होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनर्स एवं सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करने के साथ ही एडमिट कार्ड भी कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया है. विद्यार्थी अपने संबंधित महाविद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

17 से 19 जुलाई तक ऑनर्स विषयों की परीक्षा

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनर्स विषयों की परीक्षा 17 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली में स्नातक पार्ट-1 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली में स्नातक पार्ट-2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी.

20 जुलाई से 1 अगस्त तक होगी सब्सिडियरी परीक्षा

Munger University: सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा 20 जुलाई से 1 अगस्त तक निर्धारित पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्ट-1 तथा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पार्ट-2 की परीक्षा होगी.

कॉलेजों में उपलब्ध कराया गया एडमिट कार्ड

मुंगेर विश्वविद्यालय ने दोनों बैकलॉग सत्रों के परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर संबंधित कॉलेजों को भेज दिया है. विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय पर अपने कॉलेज पहुंचकर प्रवेश पत्र प्राप्त करने तथा परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अपील की है.

करीब 800 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विश्वविद्यालय के अनुसार सत्र 2022-25 के स्नातक पार्ट-1 एवं पार्ट-2 बैकलॉग परीक्षा में लगभग 800 विद्यार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

ALSO READ: बस स्टैंड पर शातिर पॉकेटमार रंगे हाथ गिरफ्तार, सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 5 हजार रुपये और रेलवे पास उड़ाया


विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन