हवेली खड़गपुर में दिनभर जल रही हाईमास्ट लाइटें, बढ़ रही बिजली की बर्बादी और नगर परिषद का खर्च

Updated:
विज्ञापन
10. दिन में भी जल रही हाईमास्ट लाइटें, सरकारी बिजली की हो रही फिजूलखर्ची

दिन में जलता हाई मास्क लाइट

मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में हाईमास्ट लाइटों के दिन में जलते रहने से बिजली की फिजूलखर्ची हो रही है. स्थानीय लोगों ने बिजली बचाने और नगर परिषद पर आर्थिक भार कम करने के लिए नियमित निगरानी और मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

Munger Highmast Light Issue: हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित हाईमास्ट लाइटों के दिन में भी जलते रहने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बिजली की फिजूलखर्ची हो रही है और नगर परिषद पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है. नगर परिषद प्रशासन ने इसे टाइमर सिस्टम की तकनीकी खराबी बताते हुए जल्द सुधार का आश्वासन दिया है.

36 हाईमास्ट लाइटों में आ रही तकनीकी समस्या

नगर परिषद द्वारा शहर की बेहतर प्रकाश व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर कुल 36 हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं. इनका उपयोग रात्रि के समय रोशनी उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है, लेकिन कई स्थानों पर ये लाइटें सुबह होने के बाद भी लंबे समय तक जलती रहती हैं.

टाइमर खराब होने से बढ़ रही बिजली की खपत

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि हाईमास्ट लाइटों में ऑटोमैटिक टाइमर सिस्टम लगाया गया है. लगातार बिजली आने-जाने और बार-बार पावर कट होने के कारण कई जगह टाइमर खराब हो जाते हैं. इसके चलते लाइटें निर्धारित समय पर बंद नहीं हो पातीं और अनावश्यक रूप से बिजली की खपत होती है.

मरम्मत के दिए गए निर्देश

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार को उन्होंने स्वयं हाईमास्ट लाइटों की समीक्षा की. जिन स्थानों पर टाइमर खराब पाए गए हैं, वहां संबंधित मिस्त्री को तत्काल मरम्मत कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है, ताकि दिन के समय जल रही लाइटों को बंद कराया जा सके.

डेढ़ करोड़ से अधिक का बिजली बकाया

नगर परिषद के अनुसार उसके ऊपर बिजली विभाग का लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. ऐसे में अनावश्यक बिजली खपत रोकना बेहद जरूरी है, ताकि सरकारी धन की बचत हो सके और नगर परिषद पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम किया जा सके.

स्थानीय लोगों ने की नियमित निगरानी की मांग

Munger Highmast Light Issue: स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से हाईमास्ट लाइटों की नियमित मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक टाइमर और फोटो सेंसर की समय-समय पर जांच तथा खराब उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि नियमित रखरखाव से ऊर्जा संरक्षण के साथ सरकारी धन की भी बचत होगी.

ALSO READ: 17 जुलाई से शुरू होगी स्नातक पार्ट-1 व पार्ट-2 बैकलॉग परीक्षा, 5 केंद्रों पर होंगे एग्जाम


विज्ञापन
सौरभ कुमार

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन