पीजी सेमेस्टर-1 के दूसरे मैरिट लिस्ट को लेकर आज से प्रारंभ होगा नामांकन प्रक्रिया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Sep 2024 6:29 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. इसमें चयनित कुल 627 विद्यार्थियों के लिये गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसे विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. वहीं उक्त सत्र के लिये दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 627 विद्यार्थियों के लिये गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. इसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 11 सितंबर तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इसमें विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के समय डैश बोर्ड से चयनित की गयी पृष्ठ की छायाप्रति, आवेदन प्रपत्र की छाया प्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आरक्षित कोटि का प्रमाण पत्र, मैट्रिक का प्रवेश पत्र, अंक पत्र व प्रमाण पत्र, इअर का प्रवेश पत्र, अंक पत्र, प्रमाण पत्र, स्नातक का प्रवेश पत्र, अंक पत्र, महाविद्यालय का परित्याग पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र (मुंगेर विश्वविद्यालय को छोड़कर) आदि दस्तावेजों को जमा करना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










