मुंगेर विश्वविद्यालय : पीजी सेमेस्टर-3 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Nov 2024 5:53 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार से अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दिया गया है.
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार से अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दिया गया है. इसमें सेमेस्टर-2 के उत्तीर्ण व प्रमोटेड विद्यार्थियों को 19 नवंबर तक का समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण तथा प्रमोटेड सहित सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 बैकलॉग के पास व प्रोन्नत विद्यार्थियों के लिये सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से आरंभ की गयी है. जिसमें नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 19 नवंबर तक का समय दिया गया है. उक्त अवधि में विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराते हुये नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के लिये विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1 व 2 के एडमिट कार्ड की छायाप्रति तथा अंक पत्रक की वेबकॉपी या टीआर की छायाप्रति जमा करना होगा.
18 नवंबर से पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन
मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 18 नवंबर से रजिस्ट्रेशन को लेकर दोबारा पोर्टल खोला जा रहा है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 18 से 20 नवंबर के बीच संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं जिन छात्र-छात्राओं द्वारा अबतक अपना सीएलसी या माइग्रेशन अबतक जमा नहीं किया गया है. वैसे विद्यार्थी अपना संबंधित दस्तावेज जमा कर देंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










