नंदलाल बोस की भूमि कलाधाम के रूप में हो विकसित : पद्मश्री श्याम कुमार

नंदलाल बोस के शब्दों में कहा कि सुधि दर्शक मिलने के बाद ही कला पूरी होती है.
प्रख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस की स्मृति में तीन दिवसीय अभिव्यंजना कार्यक्रम का शुभारंभ
हवेली खड़गपुरभारत के प्रसिद्ध चित्रकार पद्मविभूषण आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि पर मंगलवार को बिहार कला मंच पटना, मुंगेर के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय अभिव्यंजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ पद्मश्री श्याम कुमार शर्मा, एसडीओ राजीव रोशन, नंदलाल बोस के पारिवारिक सदस्य सोमप्रकाश पाल, डा. अजय पांडे, श्याम कुमार साहनी, मनोज कुमार बच्चन, वीरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
नंदलाल बोस की भूमि खड़गपुर कलाधाम के रूप में हो विकसित
मौके पर प्रख्यात चित्रकार पद्मश्री श्याम कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार कला मंच सांस्कृतिक चेतना का अभियान है. ऐसे कलाकार जिन्हें मंच नहीं मिला है उनकी प्रतिभा का यह अभियान है. नंदलाल बोस के शब्दों में कहा कि सुधि दर्शक मिलने के बाद ही कला पूरी होती है. कला जागरण के साथ बिहार कला मंच जुड़ा है. उन्होंने कहा कि इस हवेली खड़गपुर की भूमि को कलाधाम के रूप में विकसित होना चाहिए. आचार्य नंदलाल बोस जैसे महान कलाकार और उनकी कला साधना को बताने के लिए प्रत्येक वर्ष उनके जन्म जयंती पर मास्टर मोशाय की कला यात्रा के बारे में बताया जाए. यहां कला म्यूजियम की स्थापना हो. जिससे लोग रिसर्च करें. आधुनिकता के दौर में हमलोग अपने अग्रज कलाकारों को भूलते जा रहे हैं. असली कला वह है जो कला की भावना व्यक्त करें. कला वह है जिसमें कलाकार स्वयं की भावना व्यक्त करता है. एसडीओ राजीव रोशन ने कहा कि कलाकार पानी की तरह होते हैं. मनुष्य का भावनात्मक संबंध कला के माध्यम से जाहिर होता है. उन्होंने कहा कि नंदलाल बोस कला दीर्घा व म्यूजियम को लेकर जिलाधिकारी से मार्गदर्शन लेकर इसे स्वरूप देने का प्रयास किया जायेगा जो खड़गपुरवासियों के साथ-साथ नंदलाल बोस को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
विभिन्न जिलों से आये कलाकारों ने लगाई चित्रकला प्रदर्शनी
कार्यक्रम के पहले दिन प्रदीप झा, रौशनी, निशा, सुलेमान, बेगम फातिमा, स्मिता परासर, सत्या, प्रीति कुमारी, श्वेता, निशि, साक्षी, निवास चौधरी, सुमीत ठाकुर, सुजीत कुमार, रूपक, आलोक, रंजीत कुमार, विजय मालाकार, प्रेम राज, धनंजय शर्मा, संगीता, रौशनी, अनिल कुमार सहित चित्रकार, कलाकारों की पेंटिंग, काष्ठ कला की प्रदर्शनी लगाई गई. जिसे देख लोग अविभूत हुए. इस कार्यक्रम में मुंगेर, भागलपुर, पटना, गया समेत विभिन्न जिले के चित्रकारों ने अपनी चित्रकला की प्रदर्शनी लगाई. जिसे देख लोग काफी अविभूत हुए. वहीं बफ्टा के कलाकारों ने अपनी नृत्य, गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया. संचालन कार्यक्रम संयोजक हीरो राजन कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डा. महेश चंद्र चौरसिया ने किया. मौके पर प्रदीप पाल, हरेश कुमार सिंह, सोहेल राणा, मानवेंद्र मेहता, वशिष्ठ, विक्टर प्रताप सिंह, अनन्या पाल, रणधीर कुमार, गौरव कुमार, अनिल कुमार, निर्मल सक्सेना, विधान, प्रसन्नजीत आदि सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




