मुंगेर महिला फुटबॉल टीम भागलपुर रवाना

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 14 Dec 2025 7:37 PM

विज्ञापन

टाउन क्लब मुंगेर महिला फुटबॉल टीम रविवार को भागलपुर के लिए रवाना हुई. टीम भागलपुर के मथुरापुर शिवनारायणपुर सुधीर प्रसाद राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी

विज्ञापन

मुंगेर. टाउन क्लब मुंगेर महिला फुटबॉल टीम रविवार को भागलपुर के लिए रवाना हुई. टीम भागलपुर के मथुरापुर शिवनारायणपुर सुधीर प्रसाद राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी. पहला मैच मुंगेर का 16 दिसंबर को पिंकी गर्ल्स स्टार भागलपुर टीम के साथ होगी. खेल प्रवक्ता, महमूद आलम ने बताया कि टीम के कोच हैदर द्वारा खिलाड़ियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है. फुटबॉल प्रेमी मो फैसल, फरमूद आलम, मो शोएब, मो जैनुल आबेदीन, उमेश प्रसाद सिंह, छोटेलाल, अशोक सिंह चौहान ने मुंगेर टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन