सदर अस्पताल मुंगेर में आज इन विभागों की ओपीडी सेवा उपलब्ध, देखें डॉक्टरों की पूरी सूची

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल मुंगेर में आज इन विभागों की ओपीडी सेवा उपलब्ध, देखें डॉक्टरों की पूरी सूची

सदर अस्पताल मुंगेर

Munger Sadar OPD Schedule: रोस्टर के अनुसार मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक निर्धारित समय पर उपलब्ध रहेंगे. फिजिशियन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं महिला रोग विभाग समेत विभिन्न इकाइयों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

Munger Sadar OPD Schedule: सदर अस्पताल मुंगेर में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक निर्धारित समय पर उपलब्ध रहेंगे. फिजिशियन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं महिला रोग विभाग समेत विभिन्न इकाइयों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं. साथ ही आपातकालीन सेवाएं भी नियमित रूप से संचालित रहेंगी.

फिजिशियन विभाग

फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. रुपेश कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. प्रमिला एवं डॉ. शशिधर ओपीडी सेवा देंगे.

हड्डी एवं नेत्र रोग विभाग

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को देखेंगे.नेत्र रोग विभाग में डॉ. रईस सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.

दंत एवं महिला रोग विभाग

दंत रोग विभाग में डॉ. पुतुल कुमारी सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा डॉ. रौनक शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का उपचार करेंगे.महिला रोग विभाग में डॉ. अलका सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेवाएं देंगी.

अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं

पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में डॉ. पंकज सागर सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तैनात रहेंगे.

इमरजेंसी एवं आईसीयू में डॉ. के. रंजन सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.

एमसीएच ओटी में डॉ. निधि की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निर्धारित की गई है.

वहीं वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ. रमन कुमार निभाएंगे, जो सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मरीजों का निरीक्षण करेंगे.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय के अनुसार सेवाएं देंगे, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन