सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र की सेवा जारी, जानिए आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी

इमरजेंसी वार्ड मुंगेर | Prabhat Khabar Network
Hospital Duty Roster : सदर अस्पताल में इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागों में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती की है. जानिए आज किस डॉक्टर की ड्यूटी है और कब.
Hospital Duty Roster : सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में पहली पाली सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. रूपेश कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. असीम कुमार की ड्यूटी रहेगी. वहीं रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. आशीष आपातकालीन सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे.
पीकू वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति
पीकू वार्ड में पहली पाली सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. शशांक कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. रमन मरीजों की देखभाल करेंगे. रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. मुकेश कुमार पीकू वार्ड की जिम्मेदारी निभाएंगे.
प्रसव केंद्र में महिला चिकित्सकों की ड्यूटी
प्रसव केंद्र में पहली पाली सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. नेहा की ड्यूटी निर्धारित की गई है. दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. निधि प्रसूता महिलाओं की देखभाल करेंगी. वहीं रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. अलका अपनी सेवाएं देंगी.
24 घंटे जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी विभागों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










