कांवरियों के लिए वरदान बना स्वास्थ्य शिविर, छालों और दर्द से राहत पाकर फिर बढ़ रहे बाबा धाम की ओर कदम

Updated:
विज्ञापन
छत्रहार मोड़ मोहनगंज स्थित  अस्थाई  स्वास्थ्य शिविर में कांवरिया को दवाएँ देते और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते स्वास्थ्यकर्मी | Prabhat Khabar Network

छत्रहार मोड़ मोहनगंज स्थित अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में कांवरिया को दवा देते स्वास्थ्यकर्मी | Prabhat Khabar Network

Shravani Mela : सुलतानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम की पैदल यात्रा करने वाले कांविरयों के लिए स्वास्थ्य शिविर वरदान साबित हो रहे हैं. ये शिविर पैरों के छालों, शरीर दर्द और थकान से जूझ रहे श्रद्धालुओं को तत्काल राहत प्रदान कर रहे हैं. चिकित्सा सुविधाओं और समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना से हजारों कांविरिये अपनी आस्था की यात्रा पूरी कर रहे हैं.

विज्ञापन

Shravani Mela : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर पैदल यात्रा कर रहे कांवरियों के लिए कच्ची कांवरिया पथ स्थित छत्रहार मोड़, मोहनगंज में बनाया गया अस्थायी स्वास्थ्य शिविर सेवा और समर्पण का केंद्र बन गया है. लंबी दूरी तय करने के दौरान पैरों में छाले, शरीर दर्द, थकान और बुखार जैसी समस्याओं से जूझ रहे श्रद्धालुओं का शिविर में तत्काल उपचार किया जा रहा है.

इलाज के बाद नई ऊर्जा के साथ बढ़ रहे कांवरिये

स्वास्थ्य शिविर में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी पूरी तत्परता के साथ शिवभक्तों का उपचार कर रहे हैं. प्राथमिक उपचार, दर्द निवारक दवाएं और आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिलने के बाद कांवरिये राहत महसूस कर रहे हैं और नई ऊर्जा के साथ बाबा धाम की यात्रा फिर से शुरू कर रहे हैं. स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना की श्रद्धालु खुलकर सराहना कर रहे हैं.

कांवरियों ने की सरकारी व्यवस्था की सराहना

मध्य प्रदेश से आए शिवभक्त रोहित बम ने बताया कि सरकार की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उन्हें काफी लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि हर वर्ष श्रावणी मेले में प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलता है. इस बार चिकित्सा सुविधा पहले से अधिक बेहतर है, जिससे कांवरियों को यात्रा के दौरान काफी सहूलियत मिल रही है.

दर्द निवारक जेल-मलहम से तुरंत मिल रही राहत

रोहित बम ने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान पैरों में छाले और शरीर में दर्द होना स्वाभाविक है. ऐसे में स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध दर्द निवारक जेल और मलहम लगाने से तुरंत राहत मिल जाती है. इससे आगे की यात्रा करना आसान हो जाता है और श्रद्धालुओं का उत्साह भी बना रहता है.

सेवा और समर्पण से सफल हो रही कांवर यात्रा

श्रावणी मेले के दौरान स्वास्थ्य शिविर शिवभक्तों के लिए बड़ी सहारा साबित हो रहे हैं. चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना के कारण हजारों कांवरिये बिना किसी बड़ी परेशानी के अपनी आस्था की यात्रा पूरी कर रहे हैं. यही कारण है कि श्रद्धालु इन व्यवस्थाओं को अपनी यात्रा का महत्वपूर्ण सहारा मान रहे हैं.


विज्ञापन
संजय वर्मा

लेखक के बारे में

By संजय वर्मा

संजय वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. तारापुर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन