Munger News : मुख्यमंत्री ने सिंधवरिणी जलाशय परियोजना का किया हवाई सर्वेक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Munger News : मुख्यमंत्री ने सिंधवरिणी जलाशय परियोजना का किया हवाई सर्वेक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सिंधवरिणी जलाशय परिजनों का निरीक्षण किया. परियोजना पूरी होने पर हजारों एकड़ कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई, किसानों की आय बढ़ाने और जल प्रबंधन मजबूत करने पर सरकार का जोर है.

विज्ञापन
मुंगेर से राणा गौरीशंकर की रिपोर्ट

Munger News : मुंगेर जिले की महत्वाकांक्षी सिंधवरिणी जलाशय परियोजना की प्रगति का मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान जलाशय, मुख्य बांध, नहर प्रणाली तथा परियोजना से जुड़ी अन्य संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया. निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी प्रगति तथा सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी ली गई.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं. उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप हों, ताकि भविष्य में किसानों को परियोजना का अधिकतम लाभ मिल सके. निर्माण में आ रही बाधाओं के त्वरित समाधान पर भी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई.

हजारों एकड़ भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

सिंधवरिणी जलाशय परियोजना को मुंगेर और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. परियोजना के पूर्ण होने के बाद हजारों एकड़ कृषि भूमि को नियमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी. इससे किसानों की वर्षा पर निर्भरता कम होगी और सालभर खेती के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा. साथ ही जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और भूजल स्तर को बनाए रखने में भी यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी.

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ दलहन, तिलहन, सब्जी एवं बागवानी जैसी लाभकारी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर कर सकेंगे. इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी. कृषि आधारित रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है.

किसानों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि सरकार जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. इसी उद्देश्य से परियोजना की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो और योजना का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके.

स्थानीय किसानों ने भी सिंधवरिणी जलाशय परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया. उनका कहना है कि परियोजना पूरी होने से सिंचाई की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा, खेती अधिक लाभकारी बनेगी और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. ग्रामीणों को उम्मीद है कि यह परियोजना पूरे इलाके के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी.

ALSO READ : भारतीय इतिहास और समृद्ध परंपरा का उत्कृष्ट केंद्र है बिहार संग्रहालय : सद्गुरु

विज्ञापन
अजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन