मुंगेर में किताब गली में शराब और कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, पिकअप वाहन से 207 लीटर बरामद

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 28 May 2026 1:46 PM

विज्ञापन

मुंगेर में किताब गली में शराब और कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त

Munger Liquor Raid News: मुंगेर के आजाद चौक स्थित किताब गली में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप और शराब बरामद की गई.

विज्ञापन

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Munger Liquor Raid News: मुंगेर शहर के आजाद चौक किताब गली में गुरुवार को उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और कफ सिरप की खेप बरामद की है. छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन से कुल 207 लीटर से अधिक अवैध सामग्री जब्त की गई. कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

पिकअप वाहन से मिली भारी खेप

उत्पाद विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त मद्यनिषेध के निर्देश पर निरीक्षक धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की. जांच के दौरान पिकअप वाहन संख्या BR08G3634 की तलाशी ली गई. तलाशी में 15 कार्टन अवैध कफ सिरप बरामद हुआ.

प्रत्येक कार्टन में 100 एमएल की 120 बोतलें रखी गई थीं. विभाग के अनुसार कुल 180 लीटर कफ सिरप जब्त किया गया. इसके अलावा “ऑफिसर चॉइस” ब्रांड के 180 एमएल वाले 153 टेट्रा पैक भी बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 27.540 लीटर बताई गई.

दो गिरफ्तार, चालक फरार

कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक वार्ड संख्या-12 निवासी प्रवेश कुमार और शीतलपुर वार्ड संख्या-2 निवासी राम विनय सिंह के रूप में हुई है.

वहीं वाहन चालक हरदियाबाद निवासी जुनियर कुमार पुलिस टीम को देखते ही फरार हो गया. विभाग की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

उत्पाद विभाग ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

कारोबारियों में मचा हड़कंप

शहर के बीचोंबीच इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. विभाग का कहना है कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सरकारी जमीन पर गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, बिहार सरकार लाने जा रही नया कानून, मंत्री ने क्या-क्या बताया?

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन