पहले दिन दो दर्जन से अधिक भेड़ व बकरियों को लगाया गया टीका

Updated at : 26 Feb 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

भेड़ व बकरी के लिए 15 दिवसीय नि:शुल्क पीपीआर वैक्सीनेशन आरंभ

विज्ञापन

भेड़ व बकरी के लिए 15 दिवसीय नि:शुल्क पीपीआर वैक्सीनेशन आरंभ हवेला खड़गपुर. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग भारत सरकार की ओर से प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, हवेली खड़गपुर द्वारा 15 दिवसीय पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को अवि अजा (भेड़ एवं बकरी) में पीपीआर रोग के विरुद्ध निशुल्क टीकाकरण का आयोजन किया गया. नगर के मोमिन टोला में आयोजित शिविर का उद्घाटन भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजार कुरैशी एवं पूर्व जिला पार्षद मो. इनामुल हक ने फीता काटकर किया. मौके पर डॉ अंजार ने कहा कि पीपीआर (पेस्ट डेस पेटिट्स रुमिनेंट्स) को आमतौर पर बकरी प्लेग भी कहा जाता है. यह एक अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है, जो मुख्य रूप से भेड़ों और बकरियों को प्रभावित करता है. बीमारी के लक्षणों में तेज बुखार, मुंह से लार टपकना, आंखों और नाक से स्राव, श्वसन तंत्र में संक्रमण और गंभीर दस्त शामिल हैं. इस रोग के होने पर समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण, पशुओं के रहने की जगह की स्वच्छता और संक्रमित पशुओं को अलग रखना सबसे जरूरी है. यदि समय रहते बीमारी की पहचान कर ली जाए तो उचित इलाज से पशुओं की जान बचाई जा सकती है. पहले दिन दो दर्जन से अधिक भेड़ एवं बकरियों का टीकाकरण किया गया. मौके पर आगेवान रुकसार खातुन, साधना कुमारी, टीकाकर्मी संतोष कुमार, नेहा कुमारी सहित दर्जनों पशुपालक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन