मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अंजनी देवी व अध्यक्ष उमेश सहनी निर्वाचित

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 19 Jan 2026 12:25 AM

विज्ञापन

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अंजनी देवी व अध्यक्ष उमेश सहनी निर्वाचित

विज्ञापन

मंत्री पद के लिए अंजनी देवी ने दिनेश सहनी को 149 मतों के अंतर से किया पराजित

बरियारपुर. बरियारपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के लिए हुए मतगणना में मंत्री पद के लिए अंजनी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश सहनी को एवं अध्यक्ष पद के लिए उमेश सहनी ने अशोक सहनी एवं शंभू सहनी को हराकर जीत दर्ज किया. मंत्री पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार थे. जिसमें से विजेता अंजनी देवी को 516 मत, दिनेश सहनी को 367 मत, सहेंद्र मंडल को 277 मत, चंद्रशेखर मंडल को 26 मत एवं मनोज को 6 मत प्राप्त हुआ. अंजनी देवी पहली बार दिनेश सहनी को 149 मतों से हराकर जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद के लिए उमेश सहनी ने 371 मत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. अशोक सहनी एवं शंभू सहनी सामान मत 289 के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे. वहीं हरिप्रसाद 91 मत लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस तरह उमेश सहनी 82 मतों के अंतर से अशोक सहनी को हराते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज किया. अध्यक्ष मंत्री एवं सदस्य पद के लिए बारी-बारी से मतगणना होने के कारण चुनाव परिणाम में देरी हुई. समाचार लिखे जाने तक मत्स्य जीवी सहयोग समिति के 11 सदस्य पद के लिए मतगणना जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन