अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 20 Nov 2025 11:16 PM
खेत में मिले थे घायल, अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद कर दिया मृत घोषित
मुंगेर. मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मनियाचौराहा पानी टंकी के समीप खेत में गुरुवार को अपराह्न 12:30 बजे प्लंबर दिलीप शर्मा घायल अवस्था में मिले. वे कासिम बाजार दुर्गास्थान के समीप के रहने वाले थे. परिजनों ने मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत की परिस्थिति संदेहास्पद है. मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं. हाथ तथा पैर की चमड़ी कई जगह उखड़ी हुई है. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. सदर अस्पताल में पत्नी आभा देवी, दो पुत्र मधुरम व मनोरम कुमार तथा पुत्री आदित्या सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस परिजनों का बयान दर्ज करने सदर अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी तरह का बयान देने से मना कर दिया व शव लेकर घर चले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










