पांच दिवसीय महायज्ञ माता जागरण के बीच संपन्न

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
पांच दिवसीय महायज्ञ माता जागरण के बीच संपन्न

अमझर स्थित कोल काली स्थान परिसर में चल रहा पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव सोमवार की रात माता जागरण के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमालपुर. अमझर स्थित कोल काली स्थान परिसर में चल रहा पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव सोमवार की रात माता जागरण के साथ संपन्न हो गया. पटना, भागलपुर और कोलकाता के कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत कर शमा बांध दिया. भक्ति संगीत की लहरों में सैकड़ो श्रद्धालु गोता लगाते रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन जमालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने फीता काटकर किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जरूरी है. इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में परस्पर भाईचारा की भी वृद्धि होती है. क्योंकि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक रूप से किया जाता है. स्थानीय लक्ष्मणपुर के कलाकार निर्मल द्वारा सरस्वती वंदना से माता जागरण की शुरूआत हुई. जिसके बाद अन्य कलाकारों के साथ मिलकर उन्होंने एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत और भजनों की प्रस्तुति की. भगवती को समर्पित भजनों की प्रस्तुति मंगलवार सुबह 5:00 बजे तक होती रही. आलम यह था कि उस समय भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. स्थानीय लोगों ने इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. क्योंकि इस दौरान यहां मनोरंजन के साधन की भी व्यवस्था की गई थी. मौके पर रूपेश कुमार छोटू, शंभू पासवान, धीरेंद्र मंडल, रविंद्र प्रसाद यादव, नरेश यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन