कारीघाटी जंगल में शराब की भट्ठी ध्वस्त, दो नाबालिग समेत तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 26 Feb 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पुलिस को देख तस्कर फरार, 40 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन

पुलिस को देख तस्कर फरार, 40 लीटर शराब बरामदहवेली खड़गपुर. खड़गपुर व शामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया. बुधवार को शामपुर थाना पुलिस ने कारीघाटी जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब की भट्ठी व शराब बनाने के उपकरण को विनष्ट किया. साथ दो नाबालिग समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं खड़गपुर पुलिस ने भी साडोव गांव में छापेमारी कर 40 लीटर शराब बरामद किया. जबकि कारोबारी भागने में सफल रहा.

कारीघाटी

जंगल में शराब की भट्ठी ध्वस्त, दो नाबालिग समेत एक कारोबारी गिरफ्तार

अवैध देसी महुआ शराब के विरुद्ध शामपुर थाना पुलिस ने कारी घाटी जंगल में छापेमारी छापेमारी कर महुआ शराब बरामद किया. साथ ही दो नाबालिग समेत एक तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पायी. जानकारी देते हुए शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कारी घाटी के जंगली इलाकों में शराब तस्कर सक्रिय है. इसी सूचना पर जंगल में छापेमारी की गई तो वहां से 60 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. जबकि शराब की एक भट्टी तथा शराब बनाने के उपकरण को विनष्ट किया गया. मौके से शराब तस्कर गरभू स्थान गांव निवासी नंद कुमार मंडल के साथ दो नाबालिग को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

पुलिस को देख कारोबारी फरार, 40 लीटर शराब बरामद

इधर खड़गपुर थाना पुलिस ने 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया. इस संबंध में खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि साडोव गांव के खेत में चोरी-छुपे एक शराब कारोबारी द्वारा अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसी सूचना पर साडोव गांव के खेत में कार्रवाई की गई तो कारोबारी पुलिस को देखकर फरार हो गया. जबकि वहां से 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. फरार तस्कर साडोव गांव निवासी फंटूश कुमार के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन