पीजी सेमेस्टर-तीन में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

Updated at : 09 Jan 2026 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-तीन में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-तीन के लिए छह जनवरी से परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरू है

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-तीन के लिए छह जनवरी से परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरू है. जिसमें सत्र 2024-26 के नियमित विद्यार्थियों सहित सत्र 2023-25 व सत्र 2022-24 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. इसमें विद्यार्थियों को 9 और 10 जनवरी को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 1,640 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 6 से 8 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जबकि 9 व 10 जनवरी को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. इसमें विद्यार्थी को अब 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क देना है. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य है. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 1,640 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 1,348, विज्ञान संकाय में 219 तथा वाणिज्य संकाय में 73 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन