ePaper

स्नातक सेमेस्टर-2 व 4 में नामांकन के लिए अंतिम तिथि आज

Updated at : 17 Jul 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-2 व 4 में नामांकन के लिए अंतिम तिथि आज

16 से 18 जुलाई के बीच दोबारा नामांकन पोर्टल खोला गया है.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 में नामांकन से अबतक वंचित विद्यार्थियों को दोबारा नामांकन का मौका दिया गया है. जिसके लिये16 जुलाई से विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा पोर्टल खोला गया है. जिसमें नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को 18 जुलाई तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 व 4 में कई विद्यार्थी पूर्व में नामांकन से वंचित रह गये थे. ऐसे में छात्रहित को ध्यान में रखते हुये दोनों सत्रों में नामांकन के लिये दोबारा मौका दिया गया है. जिसके लिये 16 से 18 जुलाई के बीच दोबारा नामांकन पोर्टल खोला गया है. उन्होंने बताया कि पूर्व में नामांकन लेने से वंचित इस दौरान अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन ले सकते हैं. इधर स्नातक सेमेस्टर-2 में पूर्व की प्रक्रिया को मिलाकर अबतक कुल 35,032 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 30,060, विज्ञान संकाय में 4,633 तथा वाणिज्य संकाय में 339 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है. वहीं स्नातक सेमेस्टर-4 में अबतक कुल 24,860 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 22,108, विज्ञान संकाय में 2,469 तथा वाणिज्य संकाय में 283 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन