भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा, अब बेघर को मिलेगा उनका आशियाना

पर्चा वाली जमीन की खरीद-बिक्री नहीं करनी है. ऐसा करने पर पर्चा को रद्द कर दिया
तारापुर, संग्रामपुर एवं असरगंज के 42 भूमिहीन परिवारों को मिला गृहस्थल का पर्चा असरगंज तारापुर के जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवार अब बेघर नहीं रहेंगे. उन्हें बसाने के लिए सरकार वासगीत पर्चा का वितरण कर रही है. ताकि उनको अपना आशियाना मिल सके. वे शुक्रवार को दुग्ध उत्पादन केंद्र असरगंज के सभागार में भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा का वितरण करते हुए कही. मौके पर तारापुर एसडीओ राकेश रंजन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों के बीच भवन निर्माण के लिए वासगीत पर्चा वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा. जबतक क्षेत्र के सभी भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल का पर्चा मिल नहीं जाता है. वहीं एसडीओ ने सरकार द्वारा दिए गए पर्चा को भविष्य के लिए अच्छी तरह संभाल कर रखने एवं प्रतिवर्ष लगान रसीद कटाते रहने की बात कही. उन्होंने बताया कि पर्चा वाली जमीन की खरीद-बिक्री नहीं करनी है. ऐसा करने पर पर्चा को रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें घर से बेघर होना पड़ जायेगा. इसके उपरांत तारापुर अनुमंडल के असरगंज, तारापुर एवं संग्रामपुर प्रखंड के 42 भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल का पर्चा विधायक व एसडीओ ने दिया. जिसमें असरगंज के 12, तारापुर के 15 एवं संग्रामपुर के 15 भूमिहीन परिवार शामिल हैं. मौके पर सीओ प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार, बीडीओ तान्या, असरगंज सीओ उमेश शर्मा, तारापुर के संतोष कुमार, संग्रामपुर के निशिथ रंजन, प्रभारी अंचल निरीक्षक अभय कुमार, राजस्व कर्मचारी मिथलेश कुमार, पूर्व मुखिया प्रो. दिलीप कुमार रंजन, मुखिया स्वाति, कासिम रजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




