ePaper

घर के बाहर सो रहे मजदूर की वज्रपात की चपेट में आने से मौत

Updated at : 13 Apr 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
घर के बाहर सो रहे मजदूर की वज्रपात की चपेट में आने से मौत

शनिवार की रात तेज आंधी व बारिश के बीच हुई वज्रपात से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. शनिवार की रात तेज आंधी व बारिश के बीच हुई वज्रपात से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद खड़गपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात अचानक आयी आंधी व बारिश के बीच हुई वज्रपात से दरियापुर गांव के मांझी टोला निवासी 40 वर्षीय बिगन मांझी की मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतक बिगन मांझी अपने घर के बाहर सोया हुआ था. तभी अचानक आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आ गया. परिजनों का कहना है कि मृतक बिगन मांझी मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था. मृतक को सात बच्चे हैं, जिसमें चार लड़की तथा तीन लड़का है. दो लड़के तथा तीन लड़की की शादी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन