18 नवंबर से भराया जायेगा एलएबी का परीक्षा फॉर्म

एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 500 रूपये का शुल्क जमा कर 18 से 24 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.
मुंगेर . एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिए 18 नवंबर से परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 के विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 500 रुपये का शुल्क जमा कर 18 से 24 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि 25 से 27 नवंबर के बीच 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.
——————————————————-स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की अंतिम तिथि आज
मुंगेर . एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के लिए स्क्रूटनी को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्तूबर से ही आरंभ की गयी है. वहीं 15 नवंबर तक उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों को आवेदन करने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपना आवेदन पहले कॉलेज से अग्रसारित कराना होगा. जबकि विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिसमें प्रत्येक पेपर के लिए विद्यार्थियों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.———————————————————-
21 नवंबर से स्नातक सेमेस्टर-1 का भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म
मुंगेर . एमयू द्वारा अपने सीबीसीएस के सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म 21 नवंबर से भराया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के 21 से 28 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है. जबकि 29 और 30 नवंबर को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




