शादी की नीयत से छात्रा का अपहरण
Author Raushan bhagat
Updated:
विज्ञापन

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले से एक कॉलेज की छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण का मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
– मुंगेर के दौलतपुर निवासी राजकुमार को किया गया नामजद
भागलपुर/मुंगेर. मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले से एक कॉलेज की छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के पिता ने तिलकामांझी थाने में लिखित आवेदन दे कर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मुंगेर के दौलतपुर गांव के युवक राजकुमार वर्मा को नामजद किया गया है. लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 16 मई को उसकी पुत्री कॉलेज गयी थी लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटी. जब उसकी सहेली से पूछा तो उसने बताया कि आपकी पुत्री मुंदीचक में नानी के यहां जाने की बात कह कर टोटो से उतर गयी थी. लड़की के पिता का कहना है कि जब उसने अपने ससुराल में पता किया तो लड़की वहां नहीं पहुंची थी. फिर उसे पता चला कि उसकी पुत्री को राजकुमार ने बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया है. पिता ने पुत्री को वापस लाने की गुहार लगायी है. पुत्री का अपहरण हो जाने के बाद पिता किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By रोशन भगत
रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










