92 करोड़ से खड़गपुर नगर परिषद का होगा विकास, सामान्य बोर्ड की बैठक में बजट पारित

नगर परिषद, खड़गपुर में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 92 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया.
हवेली खड़गपुर. नगर परिषद, खड़गपुर में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 92 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया. मंगलवार को नप कार्यालय में मुख्य पार्षद प्रभु शंकर की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में प्रत्येक वार्डों में दो-दो प्याऊ बनवाने, सड़क और नाला का टेंडर प्रकाशित करवाने, बचे बिजली के खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाने, जिस वार्ड में हाइमास्ट लाइट की आवश्यकता है उसके क्रय पर भी चर्चा की गयी. नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में गली-नाली निर्माण कार्य के लिए सात-सात करोड़, पेयजल के लिए तीन करोड़, जल जीवन हरियाली के तहत कुआं पर 50 लाख, तालाब के लिए 50 लाख, सोख्ता 50 लाख, आहर पईन 30 लाख, ठोस अपशिष्ठ एवं कचरा प्रबंधन हेतु पांच करोड़, मशीनरी के लिए तीन करोड़, विभिन्न वार्डों में ड्रेनेज एवं सिवरेज कार्य के लिए आठ करोड़, सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए तीन करोड़, वैंडिंग जोन सब्जी मार्केट/मछली मार्केट निर्माण के लिए चार करोड़, घाट निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए एक करोड़, विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु दो करोड़, सभी प्रकार के बिजली बिल को भुगतान के लिए चार करोड़, सबके लिए आवास योजना 10 करोड़, स्वच्छ भारत अभियान एक करोड़, वेतन और मजदूरी, पार्षद भत्ता मानदेय, पेंशन के लिए पांच करोड़, विभिन्न वार्डों में लगे हाइ मास्ट लाइट मरम्मती और सामान क्रय के लिए दो करोड़, वाहन की खरीदारी/डीजल व पेट्रोल/ मरम्मत के लिए एक करोड़, पार्क निर्माण एवं सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़, नगर भवन का जीर्णोद्धार एवं साज सज्जा के लिए पांच करोड़, आपदा राहत कोष के लिए 50 लाख सहित अन्य कार्य के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है. मौके पर ईओ विशाल मोहन, उत्तम कुमार, लक्ष्मी देवी, राजीव कुशवाहा, सरिता केशरी, पूजा देवी, श्रीन नाज, बिपिन खिरहरी, श्याम सुंदर दास सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




