भूमि-अर्जन के तहत चल रहे सभी योजनाओं को समय पर करें पूरा

Updated at : 07 Apr 2026 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि-अर्जन के तहत चल रहे सभी योजनाओं को समय पर करें पूरा

जिला भूमि-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की बैठक मंगलवार को डीएम निखिल धनराज की अघ्यक्षता में हुई. जहां भूमि-अर्जन के तहत चल रहे सभी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उसकी प्रगति पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. जिला भूमि-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की बैठक मंगलवार को डीएम निखिल धनराज की अघ्यक्षता में हुई. जहां भूमि-अर्जन के तहत चल रहे सभी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उसकी प्रगति पर चर्चा की गयी. डीएम ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. डीएम ने सभी परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में सिंधवारिणी योजना में अधिग्रहित भूमि के अतिक्रमण को हटाने तथा सभी अधिग्रहित भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी समस्याओं का अभी ही निराकरण कर लें तथा संबंधित रैयतों के साथ बैठक कर लें. फसल कटनी के दौरान सभी किसान अपने खेतों पर होंगे, वैसे किसानों को चिह्नित करें जिनकी भूमि किसी भी योजना में अधिग्रहित हुई है तथा उनका सारा ब्योरा रखें, ताकि उन्हें ससमय मुआवजा दिया जा सके. सभी परियोजनाओं में निर्माण ववं कार्य की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें. डीएम ने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा अनियमितता की शिकायत न हो तथा सभी कार्य पूरी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ही पूर्ण कराएं. असरगंज मकवा के औद्योगिक क्षेत्र में अधिग्रहित भूमि के रैयतों को भी चिह्नित कर उन्हें ससमय मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये गये.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन