बीसीए सेमेस्टर-1 के लिए हुई फ्रेशर्स डे पार्टी

Published by : AMIT JHA Updated At : 18 Feb 2026 7:10 PM

विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा-यह नये और पुराने छात्रों के बीच तालमेल बैठाने का एक अच्छा कार्यक्रम

विज्ञापन

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज के बीसीए विभाग के सीनियर बैच सत्र 2023-26 व 2024-27 ने संयुक्त रूप से सत्र 2025-28 बीसीए सेमेस्टर-1 के नये विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स डे पार्टी का आयोजन किया. इसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो विजेंद्र कुमार और और बीसीए समन्वयक प्रो गोपाल प्रसाद चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्राचार्य ने कहा कि यह नये और पुराने छात्रों के बीच तालमेल बैठाने का एक अच्छा कार्यक्रम है. उन्होंने छात्रों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और बीसीए विभाग में सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन दिया. बीसीए समन्वयक ने कहा कि बीसीए के छात्र अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित हो. कार्यक्रम में आये मुंगेर के चर्चित भजन सम्राट आद्यशक्ति मिश्रा ने गणेश वंदना गाकर छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर बीसीए शिक्षक सह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य अभिषेक कुमार बमबम उर्फ रितिकेश रंजन, अनुनय कुमार घोष ने छात्रों को वेब टेक्नोलॉजी और एआइ पर ध्यान देने पर बल दिया. छात्रा तूही व आकांक्षा ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगा कर किया. सेमेस्टर-1 के छात्र शिवांश सिंह राजपूत ने हाथ से तैयार की गयी फोटो प्रस्तुत की. सेमेस्टर-1 के छात्र प्रिंस, रौनक, समीर, आरव एवं रहमत ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनोरंजन किया. भव्या के स्पीच ने सबका ध्यान आकर्षित किया. इसके अतिरिक्त अनुष्का एवं रौनक ने संयुक्त रूप से गीत प्रस्तुत किया. अनुष्का ने एकल गीत, सेमेस्टर-5 की श्रुति शर्मा ने हिंदी हास्य कविता से सबको खूब हंसाया. कार्यक्रम का संचालन सेमेस्टर-3 की छात्रा सुमन ने किया.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन