बाढ़ पीड़ितों ने समाहरणालय का किया घेराव, मांगा मुआवजा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 7:29 PM

विज्ञापन

जमालपुर प्रखंड की इटहरी पंचायत के चमनगढ़ के बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार को समाहरणालय का घेराव किया.

विज्ञापन

मुंगेर. जमालपुर प्रखंड की इटहरी पंचायत के चमनगढ़ के बाढ़ पीड़ितों ने शुक्रवार को समाहरणालय का घेराव किया. बाद में एक शिष्टमंडल डीएम को ज्ञापन देकर बाढ़ प्रभावित सूची में नाम जोड़ कर बाढ़ आपदा मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की. घेराव कर रहे बाढ़ पीड़ित पिंटू कुमार पासवान, पंचोली देवी व अन्य ने बताया कि बाढ़ के कारण चमनगढ़ के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए. जो पुराने लोग हैं वैसे बाढ़ पीड़ितों को अभी तक मुआवजा राशि नहीं दी गयी, जबकि अधिकांश लोगों का नाम बाढ़ पीड़ित के लिए बनायी गयी सूची में नहीं जोड़ा गया. हद तो यह है कि जिनके घर में बाढ़ का पानी नहीं गया. उन लोगों को बाढ़ राहत की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है, लेकिन जो प्रभावित है उनका नाम तक नहीं जोड़ा गया है. बाढ़ पीड़ितों ने अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी की मिलीभगत से यह सारा खेल चल रहा है. जो प्रभावित हैं उनको लाभ नहीं देकर जो प्रभावित नहीं थे उनको लाभ दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन