ePaper

भागीचक पथराव व गोलीकांड में पति-पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

Updated at : 21 Apr 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
भागीचक पथराव व गोलीकांड में पति-पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

घायल कुंदन मंडल का ऑपरेशन कर निकाला गया गोली, आइसीयू में है भर्ती

विज्ञापन

मुंगेर. नयारामनगर थाना क्षेत्र के भागीचक पथराव व गोलीकांड में पुलिस ने पति-पत्नी सहित पांच नामजदों को गिरफ्तार किया है. वहीं घायल कुंदन मंडल के सीने में फंसी गोली को मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया है. एहतियात के तौर पर उसे आइसीयू में रखा गया है. इसके कारण पुलिस अब तक उसका फर्द बयान नहीं ले सकी है.

बताया गया कि संजय गोस्वामी के बयान पर नयारामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें उसने संतोष यादव समेत कुल नौ महिला-पुरुष को नामजद किया है. प्राथमिकी में संजय ने कहा है कि वह अपने घर पर करकट चढ़ा रहा था. तभी संतोष यादव सहित अन्य वहां पहुंचे और करकट देने से मना कर दिया. इसको लेकर विवाद हुआ और उनलोगों ने मारपीट, पथराव व गोलीबारी शुरू कर दिया. इसमें एक गोली गांव के ही कुंदन मंडल को लगी. इधर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें भागीचक निवासी रितेश यादव, उसकी पत्नी जूली देवी, पिंकी कुमारी, गायत्री देवी और लक्ष्यश्री शामिल है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

ऑपरेशन कर निकाली गयी गोली, नहीं हो सका फर्द बयान

गोली लगने से घायल भागीचक निवासी कुंदन मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया था. उसे परिजनों ने सफियासराय स्थित मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर रविवार की देर रात घायल के सीने में फंसी गोली को ऑपरेशन के माध्यम से बाहर निकाला गया. वह वर्तमान में अस्पताल के आइसीयू में भर्ती है. चिकित्सक डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि मरीज तेजी से रिकवर कर रहा है. इधर घायल का फर्द बयान लेने के लिए सोमवार को नयारामनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची थी. लेकिन आइसीयू में भर्ती रहने के कारण उसका फर्द बयान नहीं हो सका.

कहते हैं थानाध्यक्ष

नयारामनगर थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि भागीचक में हुए मारपीट, पथराव व गोलीकांड में संजय गोस्वामी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें नौ लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने पांच नामजदों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन