किसान सम्मान समारोह में जिले के पांच किसानों को किया गया सम्मानित

Updated at : 24 Feb 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सम्मान समारोह में जिले के पांच किसानों को किया गया सम्मानित

कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर परिसर में सोमवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

किसानों ने देखा पीएम के किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, प्रतिनिधि, मुंगेर. कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर परिसर में सोमवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान मुकेश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि जिले के पांच किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में मौजूद जिले के 350 से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भागलपुर में आयोजित सभा स्थल से किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया. किसान सम्मान समारोह में महिला किसान वीणा देवी, धनंजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, राजकुमार सिंह को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. सभी को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र के साथ ही मोमेंटो प्रदान भी प्रदान किया गया. सम्मानित होने वाले सभी किसानों ने अपनी-अपनी खेती-किसानी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का यात्रा वृतांत को कार्यक्रम में मौजूद किसानों को सुनाया कि किस प्रकार कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर से जुड़कर ऊंचाईयों को हासिल किया. मशरूम लेडी के रूप में मशहूर वीणा देवी ने बताया कि पहले प्रशिक्षण लिया और फिर मशरूम की खेती शुरू की. किसान धनंजय कुमार सिंह को फलों की खेती करते है. आईएफएस तकनीक में राष्ट्रीय पुरसकार इनोवेटिव फॉर्मर्स पुरस्कार प्राप्त कर चुका है. साथ ही करोड़पति पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके है. दिवाकर सिंह राष्ट्रीय स्तर पर लखपति पुरस्कार प्राप्त कर चुके है. जबकि अजीत कुमार मछली उत्पादन और राजकुमार दलहन बीज उत्पाद में कई पुरस्कार हासिल कर चुका है. महिला किसानों के बीच सिलाई मशीन, सब्जियों का बीज, कीटनाशक सहित अन्य सामग्री का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम स्थल छह कृषि प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाया गया था. मौके पर ई. अशोक कुमार, डॉ बीडी सिंह, डॉ विनोद कुमार, डॉ सुजाता कुमारी सहित अन्य मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन