20. सीएम बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी आयेंगे असरगंज, ढोल पहाड़ी में इको टूरिज्म की देंगे सौगात
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 23 Apr 2026 7:58 PM
20. सीएम बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी आयेंगे असरगंज, ढोल पहाड़ी में इको टूरिज्म की देंगे सौगात
असरगंज तारापुर के विधायक सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 26 अप्रैल को असरगंज आयेंगे और बैजलपुर में प्रधानमंत्री के मन की बात में शरीक होंगे.वे ढोल पहाड़ी स्थित मंदिर में इको टूरिज्म परियोजना की सौगात देंगे. इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों तेज कर दी गई है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. ताकि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो. 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम असरगंज में प्रस्तावित है. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, हेलीपैड की घेराबंदी एवं मार्ग में आने वाले बिजली के पॉल को भी हटाया जा रहा है. मुख्यमंत्री असरगंज प्रखंड के बैजलपुर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना जाएगा. मुख्यमंत्री सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. वे ढोल पहाड़ी स्थित मंदिर प्रांगण में इको-टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास करेंगे. क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.एएसपी संकेत कुमार, यातायात डीएसपी प्रभात रंजन, असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार, तारापुर इंस्पेक्टर विवेक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










