महिला आरक्षण बिल केवल लोकसभा सीट बढ़ाने की साजिश

Updated:
विज्ञापन
महिला आरक्षण बिल केवल लोकसभा सीट बढ़ाने की साजिश

महिला आरक्षण बिल केवल लोकसभा सीट बढ़ाने की साजिश

विज्ञापन

जमालपुर राजद की एक बैठक गुरुवार को दौलतपुर में नगर अध्यक्ष बम बम यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसका संचालन जिला कोषाध्यक्ष नागेश्वर यादव ने किया. केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकालते हुए उसे संविधान विरोधी बताया. राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमंडल प्रभारी राजेश रमन ने कहा कि लोकसभा में संविधान का 131 वां संशोधन बिल जो महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित था वह गिर गया. बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट मिले. उन्होंने कहा कि सरकार 33 प्रतिशत आरक्षण को परिसीमन से जोड़ रही थी. जबकि विपक्षी दल मौजूदा सीटों पर ही तत्काल आरक्षण की मांग कर रहे थे. भाजपा सरकार की यह मनसा केवल लोकसभा सीट को बढ़ाने की साजिश थी. उनको महिला बिल पास नहीं करना था, क्योंकि महिला बिल 2023 में ही पेश हो गया था. फिर इसे दोबारा क्यों लाया गया और जब लाया ही गया तो पूर्ण आरक्षण के साथ सभी केटेगरी में बात कर पेश करना चाहिए. जिससे यह सर्वसम्मति से पास हो जाता. भाजपा की यह साजिश थी कि अभी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने आप को महिलाओं का हितैषी बता कर महिलाओं का वोट ले सके. नगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार वोट की राजनीति करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है इनका चरित्र किसी से छुपा हुआ नहीं है. जिला महासचिव रवींद्र कुमार रवि, मुकेश यादव, अमित मंडल, राज गुप्ता, मयंक राज, विमल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन