मां ने नहीं दिया रुपया तो इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
मां ने नहीं दिया रुपया तो इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या

मां ने नहीं दिया रुपया तो इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती का है मामला मां से मांग रहा था 2000 रुपये, मां ने कहा पेमेंट आएगा तो दूंगी जमालपुर जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती के एक 30 वर्षीय युवक कुमार गौरव उर्फ अभिषेक अपने ही घर में गुरुवार को फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. जो इंजीनियरिंग का छात्र था. मौत के बाद घर में कोहराम मच गया आर परिजनों का रो-रोक बुरा हाल था. सेवानिवृत्त रेलकर्मी सुबोध कुमार उर्फ योगेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र कुमार गौरव इंजीनियरिंग का छात्र था. गुरुवार की सुबह भी उसकी अपनी शिक्षिका मां से बकझक हुई थी. वह अपनी मां से 2000 रुपए की मांग कर रहा था. मां ने देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि जब पेमेंट आयेगा, तब पैसा मिलेगा. जिसके बाद वह आक्रोशित हो गया और छत पर चला गया. उसने अपनी बहन के दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली. कुमार गौरव दो भाइयों में छोटा था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. वैसे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सेवानिवृत्त रेलकर्मी सुबोध कुमार उर्फ योगेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र कुमार गौरव इंजीनियरिंग का छात्र था. गुरुवार की सुबह भी उसकी अपनी शिक्षिका मां से बकझक हुई थी. वह अपनी मां से 2000 रुपए की मांग कर रहा था. मां ने देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि जब पेमेंट आयेगा, तब पैसा मिलेगा. जिसके बाद वह आक्रोशित हो गया और छत पर चला गया. उसने अपनी बहन के दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली. कुमार गौरव दो भाइयों में छोटा था. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है. अब तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. वैसे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन