बड़े नाले में गिरने से अधेड़ राजमिस्त्री की मौत

Updated:
विज्ञापन
बड़े नाले में गिरने से अधेड़ राजमिस्त्री की मौत

बड़े नाले में गिरने से अधेड़ राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन

जमालपुर जमालपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर स्थित एक बड़े नाले से बुधवार की देर रात्रि पुलिस ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान फरीदपुर निवासी सूरज तांती के रूप में हुई है. राजमिस्त्री का काम करता था. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. सूरज तांती राजमिस्त्री का काम करता था. जब वह काम कर रात के अंधेरे में सूरज अपनी साइकिल से अपना घर वापस लौट रहा था तो इस दौरान ठोकर लगने से वह नाले में गिर गया और अधिक देर तक नाले में गिरे रहने के कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. मृतक की पत्नी मुन्नी देवी और उसके दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है. परिवार में मातम छा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है. इस मामलें में यूडी केश दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन