महिला की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
महिला की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

महदेवा हटिया के पीछे ईंट-भट्ठा के समीप पड़िया निवासी शंकर रजक की पत्नी उमा देवी की कर दी गयी थी हत्या.

विज्ञापन

बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के महदेवा हटिया के पीछे ईंट-भट्ठा के समीप रविवार की अहले सुबह पड़िया निवासी शंकर रजक की 40 वर्षीय पत्नी उमा देवी की ईंट से कूंचकर हत्या मामले में मृतका के पुत्र बिट्टू कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा है कि मेरी मां उमा देवी पांच घरों में चौका बर्तन का काम करती थी. 24 नवंबर को वह अहले सुबह चार बजे ही घर से निकली थी और सुबह 9 बजे तक वापस घर आ जाती थी. पर वह वापस घर नहीं आयी और उसकी खोजबीन की. इस दौरान मेरी मां का शव महदेवा हटिया के पीछे ईंट-भट्ठा के समीप पड़ा हुआ मिला. जहां जाने पर पता चला कि मेरी मां की हत्या कर दी गयी है. इधर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन