ePaper

मंदिर में बाजा बजाने को ले जमकर हुई मारपीट, तीन घायल, दो गिरफ्तार

Updated at : 07 Nov 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर में बाजा बजाने को ले जमकर हुई मारपीट, तीन घायल, दो गिरफ्तार

टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के मंजूरा गांव में गुरुवार की देर रात मंदिर में बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

विज्ञापन

मुंगेर. टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के मंजूरा गांव में गुरुवार की देर रात मंदिर में बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें प्रणव कुमार, सुदर्शन कुमार एवं पूनम देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में भर्ती कराया. जहां से दो जख्मी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया है. जख्मी प्रियदर्शी प्रमोद कुमार की पत्नी पूनम देवी ने टेटिया थाना में आवेदन दिया है. जिसमें नागेश्वर यादव, देवानंद यादव, विद्यानंद यादव, अमरजीत यादव, नीतीश यादव सहित 16 लोगों को नामजद किया है. पूनम देवी ने अपने आवेदन में महिला के साथ दुर्व्यवहार एवं जेवरात लूटने का भी गंभीर आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने कहा कि आवेदन के आलोक में दो लोगों विक्रम यादव एवं कपिल देव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन