सारोबाग गांव में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
सारोबाग गांव में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

अखंड रामधुन के समापन पूजन के दौरान हुआ था विवाद, जमकर चले डंडे

विज्ञापन

धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग गांव में रविवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई. इसमें लाठी के हमले से तीन लोग जख्मी हो गये. मारपीट के दौरान ही दो चक्र फायरिंग भी हुई. सूचना पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस ने मामले को शांत कराया. इसके बाद तीनों घायलों को उसके परिवार के लोगों ने धरहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. बताया जाता है कि सारोबाग गांव में 24 घंटे का अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा था. इसके समापन पर रविवार की देर रात पूजा चल रही थी. इसी बीच कमल यादव पूर्व के विवाद को लेकर तांती समुदाय के युवकों के साथ गाली-गलौज करने लगा. इसका तांती समुदाय के युवकों द्वारा विरोध किया. धीरे-धीरे विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गयी. इसमें लाठी के प्रहार से एक पक्ष से राहुल कुमार तथा दूसरे पक्ष से पंचम कुमार व अजीत कुमार का सिर जख्मी हो गया. सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक दल-बल के साथ सरोबागर पहुंचे तो एक पक्ष के लोग भाग खड़े हुए. वहीं दूसरे पक्ष के लोग काफी आक्रोशित थे, जिसे धरहरा थाना पुलिस टीम ने समझा – बुझाकर शांत कराया. ग्रामीणों की माने तो मारपीट के दौरान दो चक्र गोलियां भी चली. पर घटनास्थल से पुलिस को एक भी खोखा बरामद नहीं हुआ. थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और मामले को शांत करा दिया, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन