स्नातक सेमेस्टर-1: पहली मैरिट लिस्ट वालों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1: पहली मैरिट लिस्ट वालों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

26 तक नामांकन कराने का मौका

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 33 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. वहीं उक्त सत्र के लिए जारी पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है. इसमें नामांकन के लिए 26 जुलाई तक का समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए 18 जुलाई को ही पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कुल 27,247 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर दी गयी है. इसके तहत पहली मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को लिस्ट से संबंधित कॉलेज में नामांकन के लिए 26 जुलाई तक का समय दिया गया है. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि नामांकन लेने के लिए पहली मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति, डैसबोर्ड से कॉलेज वितरण के प्रिंट की छायाप्रति, 10 वीं बोर्ड का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, सर्टिफिकेट, 12 बोर्ड का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, आरक्षण कोटि के विद्यार्थियों के लिए सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत जाति, कोटि प्रमाण पत्र, सीएलसी, दूसरे बोर्ड के लिए माइग्रेशन प्रमाण पत्र तथा चार फोटो जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन