भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा के तहत निकाली गई जागरूकता रथ
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 20 Jan 2026 6:29 PM
विद्यालय व महाविद्यालयों में भूकम्प जागरूकता कार्यक्रम तथा छात्र-छात्राओं के बीच भूकंप एवं उससे सुरक्षा की तैयारियों पर बैठकों व गोष्ठियों का आयोजन
मुंगेर- भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने भूकम्प जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम एवं प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा भूकम्प एवं अन्य आपदा की स्थिति में घायल/अचेत होने पर सीपीआर तथा भूकम्प से सुरक्षा के लिए पूर्व तैयारी की जानकारी दी. साथ ही नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति दी गई. जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों में भूकंप एवं उससे सुरक्षा के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित की गई है. जिसमें विद्यालय व महाविद्यालयों में भूकम्प जागरूकता कार्यक्रम तथा छात्र-छात्राओं के बीच भूकंप एवं उससे सुरक्षा की तैयारियों पर बैठकों व गोष्ठियों का आयोजन, पेंटिग प्रतियोगिता, निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं की जायेगी. इसके साथ ही प्रखंडवार भूकम्प रोधी भवन निर्माण को लेकर राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण, मॉकड्रील एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भूकम्प एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिसमें जानमाल की क्षति की काफी संभावना रहती है. इसे लेकर लोगों में भूकम्प के दौरान खुद की एवं परिजनों की सुरक्षा कैसे करें से संबंधित जानकारी होना अत्यंत ही आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










