जमालपुर कॉलेज, जमालपुर शिक्षक संघ अध्यक्ष बने डॉ चंदन

उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ जाकिया तसनीम की अध्यक्षता में कॉलेज में शिक्षक संघ का किया गया पुनर्गठन
मुंगेर. जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में शनिवार को कॉलेज शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया. इसमें कॉलेज के हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ चंदन कुमार शिक्षक संघ के अध्यक्ष बनाये गये हैं. बताया गया कि उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ जाकिया तसनीम की अध्यक्षता में कॉलेज में शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया. जहां विभागाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक संघ कॉलेज स्तर पर एक सक्रिय संगठन है. जो शिक्षकों के हित में कॉलेज प्रशासन से समन्वय स्थापित कर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जवाबदेह होता है. उन्होंने कहा कि पुनर्गठन इसलिए जरूरी था, क्योंकि लगातार पुराने शिक्षक सेवानिवृत होते गये. इसमें से कुछ संघ के पदाधिकारी भी थे. उसके जाने के बाद नये शिक्षकों का योगदान हुआ, पर उन्हें अबतक संघ की सदस्यता और जरूरी जिम्मेदारी नहीं दी गयी थी. इसे लेकर कॉलेज शिक्षक संघ का पुनर्गठन आवश्यक है. इस दौरान हिंदी विभाग के डॉ चंदन कुमार अध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ अजय कुमार प्रभाकर उपाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ चंपकलता कुमारी सचिव, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ संजीव कुमार संयुक्त सचिव, अंग्रेजी विभाग के डॉ राकेश कुमार नटराजन कोषाध्यक्ष, हिंदी विभाग की डॉ चंदा कुमारी प्रवक्ता बनीं. इसके अतिरिक्त हिंदी विभाग की डॉ अभिलाषा कुमारी, अंग्रेजी विभाग के डॉ सैकत बनर्जी व राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ जितेंद्र कुमार सदस्य बनाये गये. मौके पर अतिथि शिक्षिका डॉ नीता कुमारी, अश्विनी कुमार, गौरव कुमार, आशीष कुमार, रणजीत शर्मा, संजीव मिश्रा, अजय सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




